विभिन्न मांगों के समर्थन में कूचबिहार जिला भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन 

कूचबिहार, 5 मई (नि.सं.)। विभिन्न मांगों के समर्थन में कूचबिहार जिला भाजपा ने कूचबिहार सदर महकमा शासक के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान कूचबिहार जिला भाजपा अध्यक्ष मालती राभा राय समेत अन्य नेता गण उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि राशन में भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में भाजपा की ओर से पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के अनुसार आज कूचबिहार जिला भाजपा की ओर से भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस संबंध में कूचबिहार जिला भाजपा की अध्यक्ष मालती राभा ने कहा कि भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। केंद्र सरकार आम लोगों के लिये सामान भेज रही है, लेकिन वे सही से लोगों में वितरित नहीं किया जा रहा है। इस लिये हम लोगों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *