सिलीगुड़ी, 29 मार्च (नि.सं.)। विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच जमकर झड़प हुई। इस घटना में भाजपा के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
आज इस घटना के प्रतिवाद में भाजपा ने सिलीगुड़ी थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में विधायक शंकर घोष भी मौजूद थे। इसके अलावा माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी के विधायक और जिला भाजपा अध्यक्ष आनंदमय बर्मन भी विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे।
भाजपा विधायकों और नेताओं ने थाने के सामने धरना दिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि इस घटना में केवल भाजपा विधायकों को ही क्यों सस्पेंड किया गया।