फांसीदेवा,5 अप्रैल (नि.सं.)। फांसीदेवा ब्लॉक के कुचियागछ इलाके में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद होेने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम भीम हांसदा (30) है। वह फांसीदेवा के हाथीडोबा कॉलोनी का निवासी था।
आज सुबह स्थानीय लोगों ने सबसे पहले उक्त व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया। इसक बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है।