विमान यात्रा के दौरान चीन से लौट रही महिला यात्री की अस्वाभाविक मौत, बागडोगरा हवाईअड्डे पर मचा हड़कंप

बागडोगरा, 23 मार्च (नि.सं.)। विमान यात्रा के दौरान चीन के वुहान से लौट रही एक महिला यात्री की अस्वाभाविक मौत से बागडोगरा हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया है। मृतक का नाम स्मृता प्रधान राई (45)है। वह मिरिक के शियो गांव की निवासी थी।

बताया गया है कि उक्त महिला दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट की यात्री थी। आज सुबह करीब 1 बजे महिला को बागडोगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतका के पति विशाल राई ने बताया कि स्मृता चीन में काम करती थी। आज सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद उसने कहा कि वह 11 बजकर 50 मिनट पर वह बागडोगरा पहुंचेगी।

इसलिए मैं हवाई अड्डे पर आकर उसकी जानकारी ली। दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट की ओर से सूचना दी कि स्मृता को बागडोगरा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। वहां जाकर मुझे पता चला कि स्मृता की मौत हो गई है। महिला की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes