विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथी पूजा का आयोजन

अलीपुरद्वार,12 अगस्त (नि.सं.)। आज विश्व हाथी दिवस के अवसर पर वन विभाग के बक्सा बाघ परियोजना के साउथ रायडाक रेंज में हाथी पूजा का आयोजन किया गया। वन विभाग के साउथ रायडाक रेंज में सुमन नामक एक कुनकी हाथी है।


सुमन हाथी का उम्र्र 27 साल 9 महीने है। आज सुबह सबसे पहले कुनकी हाथी सुमन को नहलाया गया। इसके बाद उसका पूजा किया गया। साउथ रायडाक रेंज के वनकर्मियों ने कहा हमारे यहां केवल एक कुनकी हाथी है। आज विश्व हाथी दिवस के अवसर पर उसकी पूजा की गई। कोरोना महामारी में सादगी तरीके से विश्व हाथी दिवस मनाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *