बुजुर्ग का एक्स-रे देख चौंक गए डॉक्टर, पेट से निकले 187 सिक्के

आपने छोटे बच्चों के खेलने के दौरान सिक्के निगलने की कई कहानियां सुनी होंगी। हालांकि कर्नाटक के बागलकोट जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिक्के निगलने का यह मामला किसी बच्चे का नहीं बल्कि एक बुजुर्ग का है।

एक और बात आपको हैरान कर देगी कि इसने एक दो नहीं बल्कि 187 सिक्के निगल लिए थे। बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग का नाम दयामप्पा हरिजन है। दरअसल दयामप्पा हरिजन के पेट में अचानक से पेट में तेज दर्द होने लगा। जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गये। चिकित्सक ने जब एक्स-रे किया तो पेट में बहुत कुछ दिखाई दिया। एक्स-रे के बाद एंडोस्कोपी के जरिए दयामप्पा की जांच करने वाले चिकित्सक दंग रह गए।

आखिर में चिकित्सकों की एक टीम ने ऑपरेशन कर बुजुर्ग के पेट से 187 सिक्के निकाले। व्यक्ति ने 5 रुपए के 56 सिक्के, 2 रुपए के 51 सिक्के और 1 रुपए के 80 सिक्के निगल लिए थे। सिक्कों का कुल वजन करीब 1 किलो 200 ग्राम है। बाद में पता चला कि बुजुर्ग ने आत्महत्या करने के लिए ये सिक्के निगले थे। लेकिन फिलहाल सर्जरी के बाद दयामप्पा हरिजन स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes