दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस वॉट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले वॉट्सएप सर्विस कुछ देर पहले ही बंद हुई है। जैसे ही व्हाट्सअप का सर्वर डाउन हुआ। ट्विटर पर यह ट्रेंड करने लगा।
मिली जानकारी के मुताबिक वॉट्सएप की सेवाएं बीते 30 मिनट से बंद है और किसी भी तरह के मैसेज आना पूरी तरह से बंद हो गया है। वॉट्सएप का सिस्टम क्रैश हो गया है और कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि इसे कब तक ठीक कर लिया जाएगा।