खोरीबाड़ी, 18 जून (नि.सं.)। खाना बनाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक गृहिणी की दर्दनाक मौत हो गई। मृत महिला का नाम गीता राय है। यह घटना खोरीबाड़ी के गौरीजोत इलाके में हुई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात लगभग साढ़े 9 बजे गीता देवी घर के पास लगे नल के किनारे काम कर रही थी। उसी समय अचानक तेज बिजली गिरने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन तुरंत उन्हें बरामद कर स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रात के अंधेरे में हुई इस अचानक दर्दनाक घटना से मृतका के परिवार और पूरे गौरीजोत इलाके में शोक का माहौल है। खोरीबाड़ी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
