विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान 

सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। आज सुबह से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के “स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट” यूनिट की पहल पर यह कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अभियान के तहत पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में झाड़ू लेकर विश्वविद्यालय की विभिन्न सड़कों और इलाकों की सफाई की। साथ ही कैंपस से प्लास्टिक की बोतलें, पैकेट और अन्य कचरा इकट्ठा कर उसे हटाया गया।

एबीवीपी की ओर से बताया गया कि प्लास्टिक मुक्त कैंपस बनाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर यह पहल की गई है। साथ ही छात्रों को संदेश दिया गया कि वे इधर-उधर कचरा न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन में ही कचरा डालकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes