विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नक्सलबाड़ी में वृक्षारोपण

नक्सलबाड़ी, 5 जून (नि.सं.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश को सामने रखते हुए नक्सलबाड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कर्सियांग वन विभाग और नक्सलबाड़ी ब्लॉक प्रशासन के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

इस मौके पर राज्य के राज्य मंत्री आनंदमोय बर्मन ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नक्सलबाड़ी के बीडीओ, पंचायत समिति के सभापति, विपक्ष के नेता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर आज हर कोई चिंतित है, इसलिए सभी को आगे आकर इसमें भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम पूरे राज्य में मनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes