व्यक्ति की रहस्यमय मौत, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा 

सिलीगुड़ी, 19 जुलाई (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाना अंतर्गत न्यू कॉलोनी इलाका में एक व्यक्ति की रहस्यमय मौत की घटना प्रकाश में आया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम मोहित चाउलिया है। 


जानकारी मिली है कि न्यू कॉलोनी में रहने वाले मोहित चाउलिया ने वर्ष 2020 के नवंबर महीने में सुनीता राई से शादी किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच झगड़े होते थे। आरोप है कि जिसके बाद सुनीता अपनी बड़ी बहन मामुनी मंडल और जीजी झंटू मंडल के साथ मिलकर मोहित को मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार करता था। जिससे मोहित मानसिक तौर पर पूरी तरह से टूट चुका था। वह, पत्नी को लेकर अलग जगह रहने भी लगा। इस बीच सोमवार की शाम मोहित का शव उसके घर में फंदे से लटका पाया गया।

इधर घटना के बाद आज स्थानीय लोगों ने मोहित की पत्नी, मामुनी और उसके पति झंटू को गिरफ्तार करने की मांग में जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने इस दौरान मामुनी और झंटू के घर में तोड़फोड़ भी किये। इसके बाद माटीगाड़ा सड़क को बंद कर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश भी किया। इस बीच घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों की सजा देने का आश्वासन के बाद शांत हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *