सिलीगुड़ी,10 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्ति नगर थाना अंतर्गत ईस्टर्न बाईपास पास स्थित एक लॉज में एक युवती के साथ गत 7 तारीख को हुए गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम तरुण साहा और साधन साहा है। इससे पहले एक आरोपी एमडी बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात को भक्ति नगर थाना अंतर्गत ईस्टर्न बाईपास स्थित एक लॉज में तीन लोगों पर एक 26 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा था। आरोपियों पर युवती को पहले नशीला पदार्थ का सेवन करवा, इसके बाद एक-एक कर गैंगरेप किया। बाद में युवती को लॉज में छोड़कर चले गये। जिसके बाद घटना के संबंध में पीड़िता ने आशिघर चौकी में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आई और घटना में शामिल तीन में से एक आरोपी एमडी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। हालाकिं, इस दौरान दो आरोपी फरार हो गया था।
वहीं, गिरफ्तार एमडी बबलू को पुलिस ने अदालत में पेश कर दस दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने इस घटना में शामिल फरार दो आरोपियों को बीती रात आशिघर चौकी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है।