सिलीगुड़ी, 25 दिसंबर (नि.सं.)। एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद होेने से इलाके मेें सनसनी फैल गई। यह घटना सिलीगुड़ी के सूर्यसेन कॉलोनी इलाके की है। मृतक का नाम शंकर सरकार है। वह पेशे से टोटो चालक था।
बताया गया है कि वह रोज की तरह शुक्रवार रात को घर लौटा था। इसके बाद आज सुबह परिवार वालों ने घर में फंदे से लटकता उसका शव देखा। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। एनजेपी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।