खोरीबाड़ी, 3 अप्रैल (नि.सं.)। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और बाद में नेपाल जाने से पहले एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक की मदद करने के आरोप में एक भारतीय व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर खोरीबाड़ी के पानीटंकी स्थित मेची नदी में एसएसबी जवानों द्वारा गश्ती के दौरान एक बाइक पर दो लोगों को संदिग्ध हालत में देखा। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। बांग्लादेशी युवक के पास से कोई पासपोर्ट और वीजा नहीं मिला। गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक बरिसाल का रहने वाला मोहम्मद नईम है। वहीं दूसरा आरोपी रमेन सिंह खोरीबाड़ी का रहने वाला है। आज दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।
