खोरीबाड़ी, 15 मई (नि.सं.)। नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है।खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पानीटंकी से उक्त बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद हृदय खान है। वह बांग्लादेश के नाटोर जिले का रहने वाला है।
एसएसबी सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक पहले बांग्लादेश से विमान द्वारा नेपाल पहुंचा था। इसके बाद वह सर्बिया जाने की फिराक में था। हालांकि, वह नेपाल में काम करने लगा व एक भारतीय युवक की मदद से भारत आने की कोशिश करते समय एसएसबी द्वारा उसे पकड़ लिया गया। एसएसबी ने गिरफ्तार युवक को रात में ही खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
