राजगंज,17मई (नि.सं.)। खगेश्वर राय चौथी बार जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन बने है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें संबर्द्धना दी है। बताया गया है कि शुक्रवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से विभिन्न जिलों के अध्यक्षों व चेयरमैनों के नामों की घोषणा की गई।
जलपाईगुड़ी जिला चेयरमैन के रूप में उनकी नाम की घोषण होने की खबर मिलते ही बिन्नागुड़ी अंचल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक आज सुबह विधायक खगेश्वर राय के आवास पर एकत्र हुए। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता, उपहार और मिठाइयां देकर उनका स्वागत किया।
विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी और पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुझे जलपाईगुड़ी जिले के चेयरमैन के रूप में फिर से जिम्मेदारी दी है। यह मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। जिस तरह से कार्यकर्ता और समर्थक आज विभिन्न स्थानों से आ रहे हैं और अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव में जलपाईगुड़ी जिले की सभी सात सीटों पर तृणमूल की जीत सुनिश्चित करना और दीदी को उपहार देना है।
