राजगंज, 4 अगस्त(नि.सं.)। हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की एक मिसाल देखने को मिला है। बंधुनगर में जलपेश मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों के बीच पेयजल और फल वितरित किए गए। बंधुनगर के लोगों ने धार्मिक सौहार्द की एक शानदार मिसाल कायम की। बताया जा रहा है कि रविवार को बंधुनगर के स्थानीय हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने एक साथ मिलकर एक बड़ी पहल की।
मयनागुड़ी स्थित जलपेश मंदिर जा रहे थके हुए दर्शनार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पेयजल और फल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान समीजुद्दीन अहमद, सफीउल बारी, अनूप कुमार दास, संजीत कुमार दास, बासुदेव सरकार, जाकिर हुसैन, सैदुल इस्लाम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
