उत्तर बंगाल, जलपाईगुड़ी, समाचार
बीमार मतदाता को व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक ले गए केंद्रीय बल के जवान
जलपाईगुड़ी, 23 अप्रैल (नि.सं.)। गुरुवार सुबह जलपाईगुड़ी के राजकीय बालिका विद्यालय के बूथ नंबर 17/107 पर एक मानवीय तस्वीर देखने को मिली। केंद्रीय बल के एक जवान ने अस्वस्थ मतदाता **सुधीन भौमिक** को व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया।
जलपाईगुड़ी शहर के वार्ड नंबर 8 के निवासी सुधीन भौमिक को वोट देने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए जवान ने तुरंत व्हीलचेयर की व्यवस्था की और खुद उन्हें बूथ तक ले गए। जवान के इस मानवीय व्यवहार से मतदाता काफी खुश नजर आए।
