राजगंज,4 जुलाई (नि.सं.)।तृणमूल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना से राजगंज में हड़कंप मच गया है। गुरुवार की रात राजगंज के मंतादारी ग्राम पंचायत के महाराज घाट स्थित तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष ने भोरेर आलो थाने में उक्त लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
आरोप है कि मंतादारी ग्राम पंचायत इलाके के दो युवकों ने सोशल मीडिया पर कई बार राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की है। युवा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए भोरेर आलो थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों को सजा देने की मांग की है।
