वन्यजीवों के देहांशों की तस्करी के मामले में तीन तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,9 अप्रैल (नि.सं.)। वन्यजीवों के देहांशों की तस्करी से सुकना वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सुकना रेंज के रेंजर दीपक रसाईली को नेतृत्व में उनकी टीम ने आज सुबह कर्सियांग थाना इलाके के मरीयनबाड़ी टी एस्टेट इलाके में अभियान चलाकर हिरण के सींग, हाथी दांत और आग्नेयास्त्र के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम संजीव लामा (50), कुमार प्रधान (38), परिमल सिंह (33) है। तीनों आरोपी सिलीगुड़ी के निवासी बताए जा रहे हैं।

सुकना वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह संजीव अपने दोनों साथियों को साथ मिलकर हिरन के सिंग और हाथी दांत की तस्करी करने के लिए कर्सियांग थाना इलाके के मरीयनबाड़ी टी एस्टेट इलाके में पहुंचे थे। जिसकी भनक लगते ही सुकना वन विभाग के कर्मी वहां अभियान चलाया और संजीव, कुमार प्रधान और परिमल को तीन अलग-अलग स्कूटी से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

इसके बाद तलाशी के दौरान तीनों के पास से पांच हिरण के सींग, एक हाथी का दांत,एक बंदूक और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सुकना रेंज के रेंजर दीपक रसाईली ने बताये कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह भी जुड़ा हो सकता है। मामले की आगे की जांच को लिए तीनों आरोपियों को आगामी कल सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर बाकि के लोगो का नाम पता किया जाएगा। सुकना वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes