सिलीगुड़ी, 3 अप्रैल (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने शिकायत के महज एक घंटे के अंदर चोरी हुई बाइक को बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया है। पुलिस के इस त्वरित कार्रवाई से बाइक के मालिक ने पुलिस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक मालिक नवीन साइबो गत मंगलवार को बाजार करने माटीगाड़ा गए थे। जल्दबाजी में नवीन ने बाइक को लॉक किये बिना ही निकल गए।
इसके बाद बाजार करके वापस आने पर नवीन ने देखा कि उसकी बाइक गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बाइक नहीं मिला। जिसके बाद आज नवीन बाइक चोरी की शिकायत करने के लिए माटीगाड़ा थाना पहुंचा। जहां पर माटीगाड़ा थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने मौखिक शिकायत पर जांच करते हुए बाइक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने शिकायत के महज एक घंटे के अंदर सुनसान जगह से बाइक को बरामद कर ली। जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से नवीन को उसकी बाइक सौंप दी। चोरी हुई बाइक वापस मिलने से नवीन के चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आई है।
