सिलीगुड़ी,21 जुलाई(नि.सं.)। कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने सिलीगुड़ी में ‘उत्तरकन्या चलो’ कार्यक्रम का आयोजन किया।आज सिलीगुड़ी के तीनबत्ती मोड़ से एक रैली निकाली गई। यह रैली उत्तरकन्या होते हुए फूलबाड़ी चूनाभटी मैदान में जाकर संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम में राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान, सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष, भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। रैली के बाद एक सभा की गई। उस सभा से शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोग अब समझ गए हैं कि तृणमूल सरकार ने उन्हें कैसे बेवकूफ बनाया है।
