खोरीबाड़ी,2 मई (नि.सं.)। पानीघाटा चाय बागान10 साल के लंबे इंतजार के बाद खुल गया है। ज्ञात हो कि यह चाय बागान 2015 में मजदूर-मालिक असंतोष के कारण बंद कर दिया गया था। आज बागान खुलने पर श्रमिकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
वर्ष 2015 में मालिक सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस लगाकर बागान छोड़कर चले गए थे। जिससे वहां काम करने वाले श्रमिक बेरोजगार हो गए। बागान खोलने का निर्णय 29 अप्रैल को सिलीगुड़ी श्रम विभाग में त्रिपक्षीय बैठक के माध्यम से लिया गया था। मालिक ने कहा कि बागान 10 साल बाद फिर से खुल रहा है। इसलिए सामान्य स्थिति में लौटने में कुछ समय लगेगा।
यदि श्रमिक सहयोग करें तो यह श्रमिक शीघ्र ही अपने पुराने लय में लौट आएगा।। दूसरी ओर, बागान खुलने से चाय श्रमिक खुश हैं। पिछले 10 वर्षों में कई समस्याएं आई हैं। चाय श्रमिक चाहते हैं कि बागान खुले रहें।
