100 दिनों के बकाया रूपये की मांग में राजगंज में तृणमूल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

राजगंज,6 अगस्त (नि.सं.)। 100 दिनों के बकाया रूपये की मांग में तृणमूल कांग्रेस ने राजगंज में सांकेतिक धरना विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध कार्यक्रम आज राजगंज बाजार में किया गया। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला।


इस सांकेतिक धरना में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।इस संबंध में राजगंज तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे राज्य को वंचित कर रही है। लगभग दो साल से उन्होंने गरीबों के हक के 100 दिन के काम का पैसा रोक रखा है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने आवास योजना का पैसा भी रोक लिया है। इसीलिए हम ये प्रदर्शन कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *