सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 5 स्थित गंगानगर इलाके में 12 वर्षीय बच्ची की मौत, प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग का शक  

सिलीगुड़ी, 30 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 5 स्थित गंगानगर इलाके में 12 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अब भी कई सवाल बने हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगानगर निवासी श्याम दास काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी कलावती दास अपनी तीन बेटियों—अंजली दास, राधिका दास और नंदिनी दास—के साथ रहती है। शनिवार रात कलावती दास ने अपनी बड़ी बेटी अंजली दास और छोटी बेटी नंदिनी दास के साथ भोजन किया, जबकि किसी कारणवश राधिका दास ने उस रात खाना नहीं खाया था।

रविवार सुबह अचानक कलावती दास, अंजली दास और नंदिनी दास की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान 12 वर्षीय नंदिनी दास की हालत बेहद गंभीर हो गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को नंदिनी दास की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के शव को बिना पोस्टमार्टम के घर ले जाया गया था। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को खालपाड़ा चौकी की पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।

वहीं, कलावती दास और अंजली दास का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्यमयी मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद अनिता महतो भी मौके पर पहुंची। उन्होंने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए कहा कि पुलिस और मेडिकल टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortsezarcasinocasinopermatadorbetjojobetjojobet giriş Built with ❤︎ by appycodes