सिलीगुड़ी में नाका चेकिंग के दौरान 10 लाख नकद बरामद

सिलीगुड़ी,17 अप्रैल (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक सप्ताह पहले सिलीगुड़ी में चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नाका चेकिंग के दौरान एक टैक्सी से 10 लाख रुपये नकद बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार नाका चेकिंग और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सालूगाड़ा से चेकपोस्ट की ओर आ रही एक टैक्सी को रोका गया।

तलाशी के दौरान गाड़ी की पिछली सीट पर रखे बैग से नीले प्लास्टिक में पैक 500 रुपये के नोटों के 10 बंडल बरामद किए गए। प्रत्येक बंडल में 1 लाख रुपये थे, इस तरह कुल 10 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

यह कार्रवाई चुनाव आयोग की एसएसटी टीम ने पुलिस और केंद्रीय बलों की मौजूदगी में की। गाड़ी में मौजूद व्यक्ति से जब पैसों के संबंध में वैध दस्तावेज और उपयोग का विवरण मांगा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

गौरतलब है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति बिना वैध दस्तावेज के 50 हजार रुपये से अधिक नकद लेकर यात्रा नहीं कर सकता। नियमों के उल्लंघन पर चुनाव आयोग द्वारा कार्रवाई की जाती है।

प्रारंभिक जांच में चुनाव आयोग को संदेह है कि इस राशि का उपयोग चुनाव में किया जा सकता था। मामले की आगे जांच के लिए संबंधित व्यक्ति को जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन की मॉनिटरिंग टीम के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। वहां उसे रकम से संबंधित सभी दस्तावेज और स्पष्टीकरण देना होगा।

इधर, चुनाव से पहले भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद पुलिस और एसएसटी टीम और भी सतर्क हो गई है। पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusperabetjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetpokerklasJojobetJojobetjojobetmariobetGrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynergrandpashabet girişholiganbet girişgrandpashabet girişmatbet girişvdcasino girişcasibom casibom pusulabet güncel girişpalacebetteosbetteosbetbetgitromabetgameofbetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetbetparkbetparkbetparkjojobet girişDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoCratosroyalbetbetparkpusulabetsekabetmatbetvdcasinopalacebetbahiscasino1wingrandpashabetholiganbetjojobetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişjojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabet girişkazandraperabetperabetperabetjojobetcasibompulibetholiganbetgrandpashabetgrandpashabetpusulabetcasibomgrandpashabetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetjojobetgrandpashabet girişgrandpashabet girişcasibombetpuanbetpuanholiganbet girişholiganbetibizabet girişibizabetibizabet girişholiganbet girişibizabetromabet giriş1win1win girişgrandpashabetgrandpashabet girişcasibomDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetcasibomcasibomcasibompusulabet giriş Built with ❤︎ by appycodes