12 घंटे के बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे भाजपा नेता, कई गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,28 फरवरी (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल में आहूत 12 घंटे के बंद का समर्थन करते हुए भाजपा नेताओं ने आज खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला युवा अध्यक्ष कंचन देवनाथ समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि आज सुबह बंद के समर्थन में कंचन देवनाथ के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई।


इसके बाद बंद के समर्थकों ने खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय का गेट बंद कर धरना प्रदर्शन किया। खबर मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की विशाल टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से उठने को कहा। लेकिन वे धरने पर डटे रहे।

जिसके कारण भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला युवा अध्यक्ष कंचन देवनाथ और खोरीबाड़ी-बुरागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण प्रसाद सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चैकरमारी से चार और भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *