बागडोगरा एयरपोर्ट से 4 करोड़ से अधिक के हीरे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, डीआरआई को बड़ी सफलता

सिलीगुड़ी, 10 फरवरी (नि.सं.)। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने हीरा तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए बागडोगरा एयरपोर्ट से 4 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के हीरे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी दीपक सुखलाल मेहता के रूप में हुई है।डीआरआई सूत्रों के अनुसार, आरोपी इंडो-नेपाल बॉर्डर के रास्ते नेपाल से हीरे लेकर भारत में प्रवेश कर दिल्ली जाने की फिराक में था। इसी दौरान बागडोगरा एयरपोर्ट के बाहर उसे संदेह के आधार पर रोका गया। बाद में पूछताछ के लिए आरोपी को सिलीगुड़ी डीआरआई कार्यालय लाया गया। जहां  गजेटेड अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से 808.35 कैरेट (161.66 ग्राम) हीरे बरामद किए गए। आरोपी हीरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद हीरों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ 33 लाख 14 हजार 600 रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, दीपक सुखलाल मेहता कुछ दिन पहले दिल्ली से बागडोगरा पहुंचा था, जहां से वह नेपाल गया। नेपाल से हीरे लेकर वह इंडो-नेपाल सीमा के रास्ते भारत लौटा और बागडोगरा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने की तैयारी में था।

डीआरआई ने आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट की धारा 104 और 135 के तहत मामला दर्ज किया। मंगलवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

इस मामले में डीआरआई पक्ष के वकील रतन बनिक ने बताया कि हाल के दिनों में डीआरआई ने कई सोना तस्करी के मामलों को विफल किया है और अब तस्कर हीरा तस्करी की ओर भी रुख कर रहे है। उन्होंने आशंका जताई कि इस मामले के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetbetgarantijokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdegiscek2bahiscasinoholiganbetpusulabetgrandpashabetvdcasinosekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrabetparkgrandpashabet güncel girişjojobet güncel giriştipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetdegiscek1grandpashabet güncel girişcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes