राजगंज में 14 फीट का विशाल अजगर मछली के जाल में फंसा, वन विभाग ने लिया अपने कब्जे में 

राजगंज, 9 जून (नि.सं.)।  मछली पकड़ने के जाल में करीब 14 फीट लंबा एक विशाल अजगर फंस गया। यह घटना शुक्रवार को राजगंज ब्लॉक के हरिचरणभिटा गांव में सामने आई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह कुछ लोग खेत में काम करने गए थे, तभी उन्होंने जाल में कुछ बड़ा फंसा हुआ देखा। पहले उन्हें लगा कि शायद कोई बड़ी मछली जाल में फंसी है, लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक विशालकाय अजगर है।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित रखा और आमबाड़ी रेंज के वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को जाल से बाहर निकाला गया।

वन विभाग के अनुसार, जाल में फंसे रहने के कारण अजगर को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज किया जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes