जैक्सन जेनसेट और कमिंस पावर जेनरेशन का विशेष कस्टमर मीट आयोजित

सिलीगुड़ी, 14 अगस्त (नि.सं.)। जैक्सन जेनसेट और कमिंस पावर जेनरेशन की ओर से सिलीगुड़ी में विशेष ‘कस्टमर मीट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, व्यवसायियों और ग्राहकों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर उत्तर बंगाल और सिक्किम के लिए अधिकृत डीलरशिप पावरजेन को लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल जेनसेट तकनीक की जानकारी देना तथा ग्राहकों के साथ सीधे संवाद करना था।

कार्यक्रम में नए CPCB IV+ कम्प्लायंट जेनसेट का प्रदर्शन किया गया, जिसे कम प्रदूषण और बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह नई तकनीक बाजार में लाई गई है। इससे ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के साथ उद्योगों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नई तकनीक की जानकारी ली और विशेषज्ञों के साथ सीधे चर्चा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes