सिलीगुड़ी,19 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 15 नंबर वार्ड में आज से वार्ड उत्सव 'सुचेतना' सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वार्ड में 1 जनवरी से वार्ड उत्सव सुचेतना की शुरुआत हुई थी। 1 जनवरी से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के बाद आज सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
आज इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद रंजन सरकार उपस्थित थे। रंजन सरकार ने बताया कि आज से 15 नंबर वार्ड वार्ड सुचेतना सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के अलावा कोलकाता से भी कई कलाकार हिस्सा लेंगे।