
इसके साथ ही तृणमूल युवा कांग्रेस के सदस्यों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा कोरोना महामारी के समय में जान जोखिम में डालकर लगातार सेवा प्रदान कर रहे सफाईकर्मीयों, पुलिस तथा पत्रकारों को सम्म्मानित भी किया गया। इस अवसर में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट एसीपी ईस्ट-1 स्वपन सरकार, सिलीगुड़ी थाना आईसी सुदीप चक्रवर्ती, दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रंजन सरकार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।






