20 अगस्त को सिलीगुड़ी में होगा अंतर्राष्ट्रीय चेस टूर्नामेंट 2022 का आयोजन

सिलीगुड़ी,19 अगस्त (नि.सं.)। दार्जिलिंग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में और सारा बांग्ला दावा संस्था के संचालन में कल यानि 20 अगस्त को सिलीगुड़ी में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय चेस टूर्नामेंट 2022 का आयोजन किया जा रहा है। सिलीगुड़ी के महेश्वरी भवन में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।आज सिलीगुड़ी जर्नलिस्टस क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन कर दार्जिलिंग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के सदस्यों ने इसकी जानकारी दी है।

दार्जिलिंग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू तालुकदार ने कहा कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट दिवंगत लक्ष्मीकांति बनर्जी और जयंती बनर्जी को समर्पित है। यह गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ बांग्लादेश-श्रीलंका, नेपाल के लगभग 250 प्रतियोगी भाग लेने जा रहे हैं। यह खेल तीन विभागों में खेले जाएंगे। सुबह साढ़े 9 बजे बर्दवान रोड संलग्न महेश्वरी भवन में शुरू होगा। पुरस्कार शाम 6 बजे वितरित किया जाएगा। एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार है। इस दौरान टूर्नामेंट में जीएम दिब्येंदु बरुआ,सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर और सिलीगुड़ी नगर निगम के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomholiganbet girişmobilbahisGrandpashabet girişesrar satın alchild pornimajbetimajbet Built with ❤︎ by appycodes