छिनतईबाज को प्रधान नगर पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 21 अगस्त (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने चोरी के 24 घंटे के अंदर ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार बदमाश का नाम अरुप कुमार है। वह अमर नगर इलाके का निवासी है। 
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक महिला की चंपासाड़ी मोड़ से बैग छिनतई हो गई थी। जिसके बाद आनन – फानन में महिला ने प्रधान नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत दर्ज होने के महज 24 घंटे के अंदर ही प्रधान नगर थाना के सफेद पोशाक पुलिस ने अभियान चलाकर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, छिनतई हुई बैग को बरामद कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *