राजगंज, 28 जुलाई (नि.सं.)। हाथी दांत की तस्करी करने से पहले बेलाकोवा रेंज के वन कर्मियों ने के 24 किलो वजन के दो हाथी दांतों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गोविंदा प्रधान और विकास लामा हैं। इनमें से एक अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार शाम को उदलाबाड़ी इलाके में रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में वनकर्मियों ने अभियान चलाया और हाथी दांतों के उक्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक बाइक भी जब्त की गई है। वन विभाग के अनुसार असम से दो हाथी दांतों को लाया गया था। जिसे नेपाल में लगभग 60 लाख रुपये में बेचने की योजना थी। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है।