फूलबाड़ी में 125 दिनों के रोजगार कार्य की शुरुआत, ग्रामीणों में खुशी 

फूलबाड़ी, 02 जुलाई (नि.सं.)। फूलबाड़ी में 125 दिनों के रोजगार कार्य की शुरुआत हो गई है। करीब चार साल बाद ग्रामीण मजदूरों को फिर से काम मिलने लगा है। केंद्र की ग्रामीण रोजगार योजना “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन” के तहत इस कार्य को दोबारा शुरू किया गया है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार के गठन के समय 125 दिनों का काम जल्द शुरू करने का वादा किया गया था। सरकार बनने के लगभग दो महीने के भीतर ही इस वादे को पूरा किए जाने से ग्रामीण श्रमिकों में उम्मीद जगी है। काम शुरू होते ही पूरे इलाके में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। 

गुरुवार को फूलबाड़ी-1 ग्राम पंचायत क्षेत्र से इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। दुलाल मुखर्जी के घर से संजय कर्मकार के घर तक एक कम्युनिटी ड्रेन निर्माण कार्य शुरू हुआ है, जिसकी अनुमानित लागत 95,665 रुपये बताई गई है। इस परियोजना के उद्घाटन के दौरान 27 ग्रामीण मजदूरों को कार्य में शामिल किया गया। 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सदस्य सपना राय सिंह, समाजसेवी राहुल बर्मन, सूर्य मल्लिक, मामनी दास, उत्तम सरकार, दयाल राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes