28 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 अगस्त (नि.सं.)। एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने 28 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम चंदन यादव है।


मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनजेपी पुलिस और आमबाड़ी चौकी की पुलिस ने बंधुनगर इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर एक ट्रक से उक्त गांजे को बरामद किया।

साथ ही पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से गांजा के तस्करी के साथ जुड़ा हुआ था। आरोपी गांजा को कूचबिहार से बिहार ले जा रहा था। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *