2 करोड़ 60 लाख रूपये के सोना के बिस्कुट के साथ 2 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,31 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा के बीतते ही डीआरआई को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।डीआरआई की टीम ने गुप्त सूत्रों के आधार पर फूलबाड़ी के पास अभियान चलाकर करीब 5 किलो सोना के बिस्कुट के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।


वहीं, डीआरआई की टीम ने एक वाहन को भी जब्त किया है।आरोपियों के नाम बुआ मायूंग जहांगीर और शहीदुल रहमान है। ये दोनों मणिपुर के निवासी बताए गए हैं। डीआरआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों आरोपी असम नंबर की एक (AS -01-EJ-3564) वाहन के गेट में 30 सोना के बिस्कुट को छिपाकर इंडो म्यांमार बॉर्डर होते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे।

लेकिन उससे पहले ही डीआरआई की टीम ने फूलबाड़ी के पास असम नंबर की एक वाहन में तलाशी चलाया और उक्त सोने के बरामद किया। साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।


डीआरआई ने इन दोनों आरोपियों के पास से 4 किलो 980 ग्राम सोना जब्त किये है। जिसका बाजार मूल्य 2 करोड़ 60 लाख रूपये बताये गये है। दोनों आरोपियों को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। डीआरआई पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *