सिलीगुड़ी संतोषी नगर में निगम का अतिक्रमण अभियान, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप  

सिलीगुड़ी, 10 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने वार्ड नंबर 5 के संतोषी नगर इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार, इस दौरान सुरेंद्र साहनी नामक एक निवासी के घर का एक हिस्सा और सामने की दुकान को तोड़ दिया गया। अतिक्रमण अभियान के बाद सुरेंद्र साहनी ने गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि इलाके के दो व्यक्ति—जितेंद्र सिंह और गुड्डू सिंह—ने उनसे 10 लाख रुपये की मांग की थी। आरोप के मुताबिक, पैसे नहीं देने पर प्रतिशोध के तौर पर उनके घर को तोड़ने की कार्रवाई की गई।

सुरेंद्र साहनी ने यह भी बताया कि उन्होंने 2025 में इस मामले को लेकर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत दर्ज कराई थी और इसके साथ ही कोलकाता हाईकोर्ट का भी रुख किया था। उनका कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश में दो मकानों को तोड़ने की बात थी, लेकिन कार्रवाई केवल उनके घर पर ही की गई, जिससे उन्होंने सवाल उठाए हैं। 

वहीं, सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes