2 करोड़ की धोखाधड़ी मामला, मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को सिलीगुड़ी से किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,26 जुलाई (नि.सं.)। दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई पुलिस ने सिलीगुड़ी से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम अश्विन पटेल और रामकुमार है। ये दोनों सूरत और राजस्थान के निवासी बताये जा रहे है।

बताया गया है कि मुंबई में कई लोगों ने फर्जी संस्था खोली थी, उक्त संस्था में एक व्यक्ति ने 2 करोड़ रुपये नकद दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने रूपये बढ़ाने का वादा किया था। घटना की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन ये दोनों की तलाश काफी समय से चल रही थी। दोनों आरोपी भागकर कोलकाता आये थे, वहां से वे सिलीगुड़ी आये और विधान रोड स्थित एक होटल किराए पर लिया था।

इसकी खबर मिलने के बाद रविवार रात को सिलीगुड़ी पुलिस और पानीटंकी चौकी पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस की एक टीम ने उक्त होटल में छापा मारा की और दोनों को गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जा रहा है।

आज मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के साथ कुछ अन्य लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से 2 करोड़ रुपये लिए थे। इसके बाद उनका ऑफिस बंद था। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी और 6 लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन ये दोनों से फरार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes