सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। पुलिस स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने 300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम हलबदिलसाद खान और मोहम्मद इस्लाम है।
बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी अधिकारियों ने शनिवार रात को माटीगाड़ा के खपरैल मोड़ के पास अभियान चलाकर 300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ उक्त दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसओजी सूत्रों के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
दालखोला से ब्राउन शुगर लाई गई थी। आरोपियों को माटीगाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।