30 पीस सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 अगस्त (नि.सं.)। डीआरआई ने गुप्त सुचना के आधार पर अभियान चलाकर करीब पांच किलो सोने के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के नाम इस्लामुद्दीन और रफीक खान है। दोनों मणिपुर के निवासी है।


डीआरआई ने इस मामले में एक ट्रक को भी जब्त किया है। तस्करों के पास से डीआरआई ने 4 किलो 980 ग्राम सोना बरामद किये है। जिसका बाजार मूल्य 2 करोड़ 62 लाख 40 हजार है।  डीआरआई ने आज दोनो आरोपीयो को सिलीगुड़ी अदालत में  पेश किया, जहां न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। 11 सितंबर को इस मामले की फिर से सुनवाई होगी।

डीआरआई से मिली जानकारी के अनुसार फूलबाड़ी के घोषपुकुर के पास विशेष अभियान चलाकर इंडो-म्यांमार से बिहार की तरफ जा रही असम नंबर की सीमेंट लदी एक ट्रक को संदेह होने पर तलाशी ली। इस दौरान डीआरआई को ट्रक के केबीन से सोना के कुल 30 पीस बिस्कुट बरामद हुआ। जिसके बाद ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *