एसओजी ने तीन करोड़ रूपये की ब्राउन शुगर के साथ एक को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। दीपावली से पहले स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने तीन करोड़ों रूपये की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास मंडल है। वह मालदा का निवासी है।


एसओजी सूत्रों के अनुसार, आज मालदा से सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने खबर उसकी टीम को मिली थी। डिलीवरी भक्तिनगर थाना अंतर्गत 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के शहीद नगर मोड़ संलग्न गांधी नगर के पास होने वाली थी। इसी सूचन पर भक्ति नगर थाना के साथ संयुक्त रूप में अभियान चलाया गया। जिसके बाद संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके बैंग के अंदर से एक पैकेट ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसका वजन एक किलो 500 ग्राम है। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य तीन करोड़ रूपये के आस पास आंकी गई है। इसके बाद एसीपी मनीष यादव की मौजूदगी में कानूनी कारवाई करते हुए आरोपी विकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। कल आरोपी विकास मंडल को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *