40 नंबर वार्ड की घटना को लेकर विरोधी दल नेता अमित जैन ने घटनास्थल का किया मुआयना, नगर निगम पर खड़े किए सवाल

सिलीगुड़ी, 16 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड की घटना के बाद से विरोधी पार्टी नगर निगम की बोर्ड पर एक बार फिर हमलावर हो गई है। विरोधी पार्टी ने घटना के लिए नगर निगम द्वारा मॉनिटरिंग कमेटी नहीं बनाने को जिम्मेदार बता रही है।


आज सिलीगुड़ी नगर निगम के भाजपा पार्षद और विरोधी दल नेता अमित जैन ने 40 नंबर वार्ड के प्रणाली मंदिर रोड़ स्थित घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद इस घटना के लिए नगर निगम पर ठीकरा फोड़ा। अमित जैन ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है।

सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में 15 दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है। इससे पहले हुई घटना से अगर निगर निगम सिख लेती तो एक जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि प्रमोटर सिर्फ अपने फायदे के लिए मजदूर से काम करवा रहा है। इसलिए नगर निगम की मॉनिटरिंग कमेटी का गठन जल्द से जल्द करना होगा। ताकि फिर किसी मजदूर की जान न जाए। नगर निगम मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ करना बंद करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *