नक्सलबाड़ी, 23 दिसंबर(नि.सं)। 41वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन नक्सलबाड़ी के हाथीघीसा आदिवासी आज़ाद हिंद क्लब मैदान में किया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने किया। इस अवसर पर सिलीगुड़ी प्राथमिक शिक्षा परिषद के चेयरमैन दिलीप कुमार राय, समग्र शिक्षा मिशन की परियोजना अधिकारी तापसी साहा, प्राथमिक जिला स्कूल निरीक्षक तरुण कुमार सरकार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 159 स्कूलों के 240 प्रतिभागियों ने 42 विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लिया। इनमें से चयनित 42 प्रतिभागी आगामी 3 जनवरी को उत्तर बंग विश्वविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
