44 नंबर वार्ड से तृणमूल उम्मीदवार प्रितिकना विश्वास ने किया चुनाव प्रचार

सिलीगुड़ी, 22 जनवरी (नि.सं.)। माकपा से नाता तोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई प्रितिकना विश्वास तीसरी बार 44 नंबर वार्ड से निगम चुनाव लड़ रही है। इससे पहले दो बार माकपा के टिकट पर निगम चुनाव लड़ी और जीती है। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए इस बार प्रितिकना जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में पहली बार माकपा की टिकट पर 44 नंबर वार्ड चुनाव लड़ी और विजय हुई। इसके बाद वर्ष 2015 में भी माकपा की टिकट पर चुनाव लड़ी और विजय हुई।


लेकिन इस बार प्रितिकना विश्वास इस बार तृणमूल की टिकट पर चुनावी मैदान में है। जिस वजह से इस बार वे माकपा को नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस को वोट देने की अपील जनता से कर रही है। 44 नंबर वार्ड में प्रितिकना विश्वास सुबह से लेकर शाम तक डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रही है। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान प्रितिकना विश्वास ने कहा कि वार्ड के पूर्ण विकास के लिए उन्होंने पार्टी बदली है।

जनता भी यही चाहती थी। चुनाव प्रचार में जनता का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार चुनाव जीतेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बार सिलीगुड़ी नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस ही बोर्ड बनाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *