46 नंबर वार्ड में मेगा रक्तदान और योगासन कार्यक्रम आयोजन

सिलीगुड़ी, 23 अप्रैल (नि.सं.)। जातीय शक्ति संघ और उत्तरेर अभियान संस्था की पहल पर आज मेगा रक्तदान और योगासन कार्यक्रम आयोजन किया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड स्थित श्री गुरू विद्यामंदिर स्कूल के मैदान में इस कार्यक्रम आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद दिलीप बर्मन की सहयोगिता से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजन किया गया है।

शिविर के माध्यम से 600 यूनिट रक्त संग्रह करने लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद दिलीप बर्मन ने कहा कि रक्त की किल्लत को दूर करने के लिए रक्तदान शिविर और वार्ड में खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवक-युवतियों को मिलाकर कुल दस विभाग में योगासन कार्यक्रम आयोजित किये गए है।

पुरुष और महिला विभाग में विजेता को उत्तरेर सुंदर और उत्तरेर सुंदरी ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को 4 बेड भी दिये गये है। आगे उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से 600 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes