52 मवेशियों के साथ एक गिरफ्तार

फांसीदेवा, 7 मार्च (नि.सं.)। पुलिस ने अवैध मवेशी लदा ट्रक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फांसीदेवा पुलिस ने बुधवार रात को फांसीदेवा के महम्मद बक्स मोड पर अभियान चलाकर मवेशियों से लदा एक ट्रक को रोका। इसके बाद तलाशी के दौरान ट्रक से 52 मवेशी बरामद किया।


घटना में तबारक आलम नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। बरामद मवेशियों को बिहार से असम ले जाया जा रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *