57 किलो गांजे के साथ पांच गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 26 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने 57 किलो गांजे के साथ एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुलाम हैदर, एमडी साहिद, नफिज खान, जोतिन बर्मन और फातिमा फिरदोष (महिला) है। इनमें चार बिहार के दंरभगा का निवासी है। जबकि जोतिन बर्मन कूचबिहार का निवासी है।


पुलिस ने आज इन पांचों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर पांच दिनों के रिमांड पर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांचों आरोपी प्राइवेट नंबर की यात्री गाड़ी में प्याज के बोरे में गाजा को छुपाकर बिहार में तस्करी करने के उद्देश्य से जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने जलपाईमोड़ ट्रैफिक प्वाइंट पर अभियान चलाकर पांचों को गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *