सिलीगुड़ी, 21 जून (नि.सं.)। भक्तिनगर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम गीता शेर्पा (61) है। वह सालुगाड़ा की निवासी है। सूत्रों के अनुसार गीता शेर्पा का सालुगाड़ा के पास एक दुकान है। इसी दुकान की आड़ में वह मादक पदार्थ की बेचती थी।
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से छोटे-छोटे पैकेट बनाकर ब्राउन शुगर बेचती थी। इस बात की जानकारी मिलते ही भक्तिनगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने आज अभियान चलाया। पुलिस खुद खरीदार बनकर बुजुर्ग महिला की दुकान पहुंची।
इसके बाद महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के पास से पुलिस ने 58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।भक्तिनगर थाना की पुलिस ने आरोपी महिला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कल जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करेगी।